• Skip to main content

Bhajan Lyrics

Bhajan Lyrics

मेरी गौरा जी मैया बनेगी दुल्हनिया लिरिक्स – Meri Gaura Ji Maiya Banegi Dulhaniya – Bhajan Lyrics

by staff

मेरी गौरा जी मैया बनेगी दुल्हनिया लिरिक्स

मेरी गौरा जी मैया बनेगी दुल्हनिया,
सजके आएँगे भोले बाबा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा ||

सोलह श्रांगार मेरी मैया जी करेगी,
टिका लगेगा और हल्दी लगेगी,
मैया के नाक में झूमेगी नथनिया,
और झूमेंगे भोले बाबा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा ||

घर से चलेगी मैया डोली में बैठेगी,
धरती पे गौरा मैया पाँव ना धरेगी,
पलकों की पाल्की पे मैया को बिठा के,
ले जायेंगे भोले बाबा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा ||

बनके बाराती ब्रम्हा विष्णु नारद आएंगे,
ऐसी जोड़ी पे सब वारी वारी जायेंगे,
मैया के हाथो में मेहंदी रचेगी,
मेहंदी निरखेंगे भोले बाबा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा ||

मेरी गौरा जी मैया बनेगी दुल्हनिया,
सजके आएँगे भोले बाबा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा ||

Related posts:

  1. Dim Dim Damru Bajavela – Bhajan Lyrics / डिम डिम डमरु बजावेला लिरिक्स
  2. Jagat ke rang kya dekhu – Bhajan Lyrics / जगत के रंग क्या देखूँ तेरा दीदार काफी है
  3. जिसकी लागी रे लगन भगवान में लिरिक्स – Jiski Lagi Re Lagan Bhagwan Mein – Shree Ram Bhajan Lyrics
  4. महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए लिरिक्स – Mahakal Ki Nagri Me Makaan Hona Chahiye

Filed Under: General

Copyright © 2023